पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खबर आने के बाद सक्रिय हुई सीडब्ल्यूसी, बच्चे का हाल जाना

खबर आने के बाद सक्रिय हुई सीडब्ल्यूसी, बच्चे का हाल जाना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मामला निमोनिया से पीडि़त बच्चों को गर्म सलाखों से दागने का

भास्कर संवाददाता | शिवपुरी

निमोनिया से पीडि़त दो बच्चों को गर्म सलाखों से दागे जाने की खबर मीडिया में आने के बाद बुधवार को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य और मानव अधिकार आयोग के जिला संयोजक ने अस्पताल पहुंच इन बच्चों का हाल जाना। इन सदस्यों ने जिला अस्पताल में भर्ती गर्म लोहे की सलाखों से दागे गये मासूम महावीर पुत्र सोनू परिहार निवासी लालमाटी के स्वास्थ्य का हाल जाना। इस मुलाकात के दौरान इन सदस्यों ने बच्चे की मां एवं परिवारजनों को समझाइश दी कि बच्चे के बीमार होने पर डॉक्टरों को दिखाया करें।

इस अवसर पर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि इसके लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब सभी गांवों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मौजूद हैं तो डॉक्टरों को बीमार बच्चों को दिखाना चाहिए। मासूमों पर ऐसे कृत्य सिर्फ जागरूकता की कमी से हो रहे हैं लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। बाल कल्याण समिति की वरिष्ठ सदस्य उमा मिश्रा ने बच्चे की मां से चर्चा की एवं उसको समझाइश दी कि जब भी बच्चे को कोई बीमार या कमजोरी हो तो डाक्टर को दिखाए एवं सही से इलाज कराएं।

खबरें और भी हैं...