पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऐर और महुअर नदी पर बनेंगे स्टॉप डैम

ऐर और महुअर नदी पर बनेंगे स्टॉप डैम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंचाई मंत्री जयंत मलैया ने अफसरों से मांगी सर्वे रिपोर्ट

तीन सौ से ज्यादा गांव की बुझेगी प्यास

भास्कर संवाददाता | शिवपुरी

शिवपुरी विधानसभा के सूखा प्रभावित क्षेत्र खोड़ में ऐर और महुअर नदी पर स्टापडैम बनाए जाएंगे। ऐर नदी पर स्टॉपडैम के लिए सिंचाई मंत्री ने अफसरों से सर्वे रिपोर्ट लेक भोपाल बुलाया है। जबकि महुअर नदी पर पांच छोटे स्टॉपडैम बनाने की योजना मंजूर की गई है।

ऐर और महुअर नदी पर स्टाॅपडैम बनने से गोरा, टीला, सुनाज, धर्मपुरा, खोड़, बीसभुजी समेत पिछोर ब्लाक के शिवपुरी विधानसभा से जुड़े दो सैकड़ा गांवों में सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। इसके अलावा पीने का पानी भी इन ग्रामों में सुलभ होगा।

खोड़ में पानी की समस्या से निजात मिलेगी
मेरी सिंचाई मंत्री जयंत मलैया के साथ बैठक हो चुकी है। उन्होंने डैम बनाने के लिए अनुमति दे दी है। सर्वे रिपोर्ट मांगी गई है। बहुत जल्द ग्रामीण क्षेत्र खोड़ में भी पानी की समस्या से राहत मिलेगी। यशोधरा राजे सिंधिया, वाणिज्य उद्योग मंत्री मप्र शासन

खबरें और भी हैं...