पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवपुरी| मेरे पापा भी पुलिस में हैं। आप मुझे छोड़

शिवपुरी| मेरे पापा भी पुलिस में हैं। आप मुझे छोड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी| मेरे पापा भी पुलिस में हैं। आप मुझे छोड़ दें। यह बात एक युवती ने अस्पताल चौराहे के पास ट्रैफिक पुलिस द्वारा हेलमेट लगाए जाने पर की जा रही कार्रवाई के दौरान कही। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने पुलिस कर्मचारियों से लेकर युवतियों कई विभागों के कर्मचारियों से हेलमेट लगाने पर जुर्माना वसूला। ट्रैफिक पुलिस के एसआई पुरुषोत्तम विश्नोई ने बताया कि सोमवार को 110 वाहन चालकों की रसीदें काटी गईं। उन्होंने बताया कि इस समय पुलिस हर वाहन चालक को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित कर रही है कि वह वाहन चलाते वक्त हेलमेट लगाएं।

ट्रैफिक पुलिस ने 110 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना

मेरे पापा पुलिस में हैं छोड़ दीजिए, पुलिस ने बरती रियायत