- Hindi News
- शिवपुरी| पीजीकॉलेज के प्राचार्य एमएस राठौड़ की रविवार को कुछ
शिवपुरी| पीजीकॉलेज के प्राचार्य एमएस राठौड़ की रविवार को कुछ
शिवपुरी| पीजीकॉलेज के प्राचार्य एमएस राठौड़ की रविवार को कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने से नाराज कॉलेज स्टाफ के प्रोफेसर अन्य कर्मचारियों ने सोमवार को ज्ञापन सौंपकर आरोपी युवकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कॉलेज स्टाफ की मांग थी कि सार्वजनिक जगह पर प्राचार्य के साथ जो मारपीट की गई है वह निंदनीय है। ऐसे गुंडा तत्वों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। यह ज्ञापन सोमवार को एसपी एमएल छारी कलेक्टोरेट में डिप्टी कलेक्टर मुकेश शर्मा को सौंपा गया। गौरतलब है कि माधव चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार को तीन युवकों ने प्रचार्य के साथ एक विवाद के बाद मारपीट कर दी थी।
प्राचार्य की पिटाई से नाराज कॉलेज स्टाफ ने डिप्टी कलेक्टर को दिया ज्ञापन