पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो ट्रक भिड़े, बायपास रोड पर लगा जाम

दो ट्रक भिड़े, बायपास रोड पर लगा जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ हादसा

भास्करसंवाददाता|श्योपुर

शहरके बायपास रोड पर सोमवार को ओवर टेक करने के प्रयास में दो ट्रक आपस में भिड़ गए। घटना बायपास रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास करीब तीन बजे हुई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ट्रक की बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी बात पर दोनों ट्रक ड्राइवरों के बीच मुंहवाद हुआ। इस कारण करीब आधा घंटे तक मौके पर जाम लगा रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शहर के शिवपुरी रोड बायपास पर दो ट्रक एफसीआई गोदाम की तरफ जा रहे थे। पीछे वाले ट्रक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। लेकिन आगे चल रहे ट्रक ने साइड नहीं दी और दोनों ट्रक एक दूसरे से भिड़ गए। इसमें एक ट्रक की बॉडी क्षतिग्रस्त होने के कारण दोनों ट्रक ड्राइवरों के बीच गाली गलौच होने लगी। दोनों ट्रक बीच सड़क पर खड़े रहने की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया। लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

शहर के बायपास रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरटेक के फेर में भिड़े ट्रक।