पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सालों से लंबित परियोजनाओं का मामला उठाएंगे विधायक

सालों से लंबित परियोजनाओं का मामला उठाएंगे विधायक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
14वींविधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू हो रहा है और 28 मार्च तक चलेगा। यानी पूरे डेढ़ माह। यही कारण है कि इतनी लंबी अवधि वाले सत्र के लिए विधायक फ्री हैंड हो गए हैं। विधायक विधानसभा में जनता से जुड़े मुद्दों को तो प्राथमिकता के साथ उठाने को तैयार हैं ही साथ ही वे लंबित परियोजनाओं और भ्रष्टाचार के मामलों को भी विस में उठाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए जिले के दोनों विधायकों ने जनता से भी सुझाव मांगे हैं।

सीएम की अधूरी घोषणाओं पर ही सरकार को घेरेंगे

लॉकॉलेज: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वर्ष 2008 में कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। लेकिन बार काउंसिल ऑफ इंडिया की अनुमति नहीं मिलने से पांच साल से कॉलेज नहीं खुल पा रहा है।

सिंचाई संकट: हिरनीखेड़ा, कनापुर क्षेत्र के ३५ गांवों में सिंचाई का जबरदस्त संकट है। मुख्यमंत्री नहर निकालने की कई साल पहले घोषणा कर चुके हैं। सिर्फ सर्वे के अलावा नया कुछ नहीं हुआ है।

कोऑपरेटिव बैंक: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुरैना से पृथक कर श्योपुर मुख्यालय बनाने का मामला तीन साल से अधर में है। इससे जिले के किसान भेदभाव के शिकार हो रहे हैं।

बिजली,सिंचाई पर सरकार को घेरने की तैयारी

चेंटीखेड़ासिंचाई परियोजना: यह परियोजना पिछले पांच साल से लंबित है। इस कारण आधा सैकड़ा गांवों में सिंचाई की समस्या है। विधायक का आरोप है कि राज्य सरकार परियोजना में अडंगा डाल रही है।

बिजली: राजीव गांधी विद्युतिकरण योजना के द्वितीय चरण के लिए जिले को सालभर पहले करीब 29 करोड़ की मंजूरी मिली है। लेकिन बिजली कंपनी एक भी बिजली विहीन गांव में काम शुरू नहीं कर पाई है।

शिक्षा: वीरपुर, कराहल में शासकीय कॉलेज नहीं है। छात्र-छात्राओं को सबलगढ़, शिवपुरी, श्योपुर पढ़ने जाना पड़ता है। कॉलेज खोले जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

सभी लंबित योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार

^लंबितबिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार की योजनाओं के लिए सीएम जिम्मेदार हैं। सीएम ने इनकी घोषणा की थी। लेकिन एक भी घोषणा वे पूरी नहीं कर पाए। विधानसभा में हम इन्हें जोरदारी के साथ उठाएंगे। रामनिवासरावत, कांग्रेस विधायक, विजयपुर

लंबित योजनाओं को विधानसभा में रखा जाएगा

^लॉकॉलेज, कोऑपरेटिव बैंक और 35 गांवों में नहर की सख्त दरकार है। इन लंबित योजनाओं को विस में जोरदारी के साथ रखा जाएगा। इसके अलावा सड़क, पानी, बिजली के मुद्दे भी उठाएंगे। दुर्गालालविजय, भाजपा, विधायक, श्योपुर

पांच साल से क्लास शुरू होने के इंतजार में लॉ कॉलेज भवन।