बालिका की मौत पर भड़के परिजन
निमोनिया की शिकायत पर सात दिन पहले कराया था अस्पताल में भर्ती
भास्करसंवाददाता| शिवपुरी
जिलाअस्पताल में सोमवार को तीन माह की एक बालिका की निमोनिया के चलते मौत हो गई। इस बालिका की मौत के बाद परिजन भड़क गए उन्होंने डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे केस में एक शिशु रोग विशेषज्ञ ने इलाज में लेटलतीफी दिखाई। मानसी पुत्री सोनी शर्मा को 2 फरवरी को निमोनिया के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके परिजन का आरोप है कि इस बालिका की मौत डॉ निसार अहमद की लापरवाही के चलते हुई। बालिका के परिजन ने अस्पताल में हंगामा भी किया।
बच्ची की मौत पर बिलखते परिजन