- Hindi News
- वार्डवासी पानी की कट्टी खरीदकर चला रहे काम
वार्डवासी पानी की कट्टी खरीदकर चला रहे काम
क्षेत्र: करौंदीकॉलोनी एवं ठकुरपुरा का आधा हिस्सा
दो साल में नहीं लगी प्रतिमा
दोसाल पहले कुछ लोगों ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा तोड़ दी, लेकिन पार्षद ने उसे दोबारा नहीं लगवाया। पार्क की हालत भी बेहद खराब हो गई।
हरीशकुमार, ठकुरपुरा
कुछ नहीं कराया पार्षद ने
सड़केंपहले से बनी हैं, बस वो ही चल रही हैं। साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। पानी का बोर खराब हो जाए तो दूर से ढोकर लाना पड़ता है। पार्षद ने कुछ नहीं कराया।
रमेशजाटव, ठकुरपुरा
Áसड़क :करौंदीक्षेत्र में बमुश्किल 100 मीटर सड़क छोड़कर पूरे क्षेत्र में कच्ची सड़क हैं। ठकुरपुरा में कुछ जगह सीसी सड़क हैं तो कई जगह बरसों पुरानी डामर की उखड़ी सड़क लोगों की परेशानी बनी हुई है।
Áपानी:करौंदीक्षेत्र में पानी की विकराल समस्या है। लोग हर रोज सुबह एक किमी दूर प्राइवेट बोर से 1 रुपए प्रति कट्टी का दाम चुकाकर पानी ढोकर लाते हैं। यह स्थिति बारह महीने बनी रहती है। जबकि ठकुरपुरा में पानी की पर्याप्त व्यवस्था है, क्योंकि पार्षद का निवास वहीं है।
Áसफाई:करौंदीक्षेत्र तो कच्चा एवं अव्यवस्थित कब्जों वाला एरिया है, इसलिए अधूरी नालियों में भरा गंदा पानी एवं सड़कों पर बहती गंदगी लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है।
पानी तो आता है, स्ट्रीट लाइट बंद है
पानीतो नियमित आता है, लेकिन साफ-सफाई नियमित नहीं होती। नालियों में गंदगी भरी हुई है। स्ट्रीट लाइट कम ही जलती है तो अधिकतर बंद रहती है।
अनिलजाटव, ठकुरपुरा
बोर बंद, खरीदते हैं पानी
हमारेछात्रावास में मौजूद ट्यूबवेल में पानी तो है, लेकिन मोटर खराब है। छात्रावास के बच्चे प्राइवेट बोर से पानी की कट्टी खरीदकर लाते हैं।
संजीवजाटव, छात्र,अजजा छात्रावास
कोई सुविधा नहीं मिली नपा से
चुनावमें हाथ जोड़कर वोट मांगने जाते हैं और फिर वार्ड की जनता की परेशानियों को सुनते तक नहीं हैं। इस बार तो हम वोट ही नहीं देंगे।
रामप्यारी,करौंदीबस्ती
एक रुपए कट्टी भरकर लाते हैं पानी
हररोज सुबह-शाम एक किमी दूर से पानी ढोकर लाते हैं। एक रुपए कट्टी पानी मिलता है। अब जबकि पानी बारह महीने खरीदते हैं
परबख्शखां, करौंदीबस्ती
नाली बनाने से बढ़ी परेशानी
पार्षदने हमारी बस्ती में नाली बनवाई तो उसकी निकासी नहीं की। इससे गंदा पानी भरा रहता है। बरसात में तो पूरे रास्ते में गंदा पानी भर जाता है। स्ट्रीट ल