- Hindi News
- वायरल की चपेट में जिला, सात दिन में नौ हजार मरीज पहुंचे अस्पताल
वायरल की चपेट में जिला, सात दिन में नौ हजार मरीज पहुंचे अस्पताल
इससमय पड़ रहीं धूप, उमस और गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। जिले के कई लोग बड़ी संख्या में वायरल की चपेट में हैं। बदलते मौसम के कारण इसका असर मरीजों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में पिछले सात दिन की ओपीडी के दौरान नौ हजार से ज्यादा मरीजों ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों को दिखाया है। अस्पताल में मलेरिया डेंगू के मरीज के अलावा उल्टी-दस्त और घबराहट के मरीज ज्यादा रहे हैं। वायरल पीडि़त मरीजों की संख्या बढऩे से जिला अस्पताल पूरी तरह से फुल है। मौसमी बीमारियों का प्रकोप इस कदर है कि सरकारी अस्पतालों के अलावा प्राइवेट क्लीनिकों पर भी पीडि़त मरीज बड़ी संख्या में देखने को मिल रहे हैं।
सामुदायिक,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर व्यवस्था ठप : जिलेके अधिकतर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर व्यवस्थाएं चौपट हैं, इसके कारण अधिकतर मरीज जिला मुख्यालय पर आकर अपना इलाज कराने को मजबूर हैं। कई मरीज ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, इसके बाद भी प्राइवेट क्लीनिकों पर पैसा खर्च कर इलाज करा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य अमला कागजों में ही है। व्यवस्थाएं कुछ नहीं इसलिए मरीजों की परेशानियां ज्यादा बढ़ीं हैं।
तारीख ओपीडी भर्ती मरीज
१०सितंबर १५४६ २०७
११ सितंबर १४५९ २३८
१२ सितंबर १५७८ २३५
१३ सितंबर १४७० २५२
तारीखओपीडी भर्ती मरीज
१४सितंबर ४१२ २१४
१५ सितंबर १७३० २२१
१६ सितंबर ११०२ १९३
क्या करना होगा
{ मौसमी बीमारियों के प्रकोप को देखते हुए गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने की आवश्यकता है।
{ प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर व्यवस्थाएं दुरूस्त की जाएं। स्टाफ, दवा वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
{ मलेरिया, डेंगू की रोकथाम के लिए रक्त परीक्षण और जागरूकता अभियान चले।
{ लोगों को साफ सफाई से रहने और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए जाएं।
नियमित ओपीडी चलाने के निर्देश
Ãजिलेकेसभी सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को हमने निर्देश दिए हैं कि वह अपने यहां पर नियमित ओपीडी चलाएं। वही मरीजों का त्वरित इलाज करें। गंभीर होने पर ही रैफर करें। इन केंद्रों पर दवा आदि की व्यवस्था भी कर रहे हैं। अभी मैं झंडा गांव की व्यवस्था में व्यस्त हूं एक दो दिन में स