- Hindi News
- 15 दिन में नौ की मौत, स्वास्थ्य आयुक्त कारण भी नहीं बता पाए
15 दिन में नौ की मौत, स्वास्थ्य आयुक्त कारण भी नहीं बता पाए
शिवपुरी जिले के झंडा गांव पहुंचे हेल्थ कमिश्नर पंकज अग्रवाल
{गांव में 24 घंटे खड़ी रहेगी 108 एम्बुलेंस, ग्रामीणों ने कहा-अस्पताल खोलो
भास्करसंवाददाता|शिवपुरी
करैराके झंडा गांव में पिछले 15 दिन में बुखार से नौ लोगों की मौत हो गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब तक यह पता नहीं कर पाया है कि किस बीमारी के कारण मौतें हुईं। रविवार को झंडा गांव पहुंचे हेल्थ कमिश्नर पंकज अग्रवाल ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है, उन्हें डेंगू मलेरिया नहीं निकला। लेकिन गांव में मलेरिया डेंगू के कुछ मरीज जरूर मिले हैं। हो सकता है जिनकी मौत हुई है, उन्हें वायरल इंफेक्शन हो। उधर जीआरएमसी के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ ओपी जाटव ने बताया कि झंडा गांव में यह हालात डेंगू मलेरिया के कारण बने।
झंडा पहुंचने पर हेल्थ कमिश्नर से ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी दवाइयों से हम लोगों की बीमारी ठीक नहीं हो रही है। इस पर हेल्थ कमिश्नर ने कहा कि आप लोग चिंता करें,अब गांव में 24 घंटे मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस रहेगी। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे मांग करते हुए कहा कि साढ़े तीन हजार की आबादी का गांव है, यहां एक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए। शेष|पेज11 पर
झंडा गांव में ग्रामीणों से चर्चा करते हेल्थ कमिश्नर पंकज अग्रवाल।