- Hindi News
- वोटर लिस्ट के लिए पांच हजार से ज्यादा आपत्तियां, जांच के बाद संशोधन
वोटर लिस्ट के लिए पांच हजार से ज्यादा आपत्तियां, जांच के बाद संशोधन
संशोधन के काम के दौरान 29 अगस्त से 15 सितंबर तक चले कार्य के दौरान 5875 आपत्तियां दर्ज की गईं हैं।
भास्करसंवाददाता| शिवपुरी
नगरपालिका चुनावों को लेकर मतदाता सूचियों के संशोधन के काम के दौरान 29 अगस्त से 15 सितंबर तक चले कार्य के दौरान 5875 आपत्तियां दर्ज की गईं हैं। इन आपत्तियों में कई ऐसी हैं, जिसमें जिस वार्ड में व्यक्ति रह रहा है, उसका दूसरे वार्ड में नाम जोड़ दिया गया है। इसके अलावा हजारों आवेदन वोटर सूची में नाम बढ़ाने के लिए भी आए हैं। साथ ही कई जगह तो मतदाता सूची में ऐसे नए वोटरों के नाम जोड़ दिए गए हैं, जो वार्ड में रहते ही नहीं हैं। इस तरह की शिकायतें भी आपत्तिकर्ताओं ने संज्ञान में लाई हैं। फर्जी वोटर इस सूची में जोड़े जाने को लेकर शिकायत के बाद इनके वेरीफिकेशन का काम किया जाएगा।
नएपरिसीमन से व्यवस्था बिगड़ी: इसबार शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र के ३९ वार्डों का नए सिरे से परिसीमन हुआ है। इसके बाद सूची बनी। इस दौरान कई वार्डों का सही ढंग से आकलन करने के कारण वोटर सूची में गलतियां हुईं। अधिकारी भी मानते हैं कि यह सब नए परिसीमन के कारण हुआ। कुल मिलाकर १५ सितंबर तक एकत्रित की गई आपत्तियों को जांच के लिए ग्रहण कर लिया गया है।
तहसील कार्यालय शिवपुरी। (फाइल फोटो)
आपत्तियों की जांच कराई जाएगी
^मतदातासूची के लिए हमारे पास १५ सितंबर तक नगर में पांच हजार से ज्यादा आपत्तियां आईं हैं अब इनका परीक्षण कराया जा रहा है। जांच में यह आपत्तियां सही पाई गई तो सूची में संशोधन किया जाएगा। फाइनल सूची २० अक्टूबर को आएगी। आरकेपांडे, तहसीलदारशिवपुरी
२० अक्टूबर को जारी होगी सूची
नपाचुनावों के लिए १५ सितंबर तक आई मतदाता सूची पर आपत्ति लेने के बाद अब जांच उपरांत नई सूची २० अक्टूबर को जारी होगी। कार्यक्रम के अनुसार जो आपत्तियां आई हैं इन दावों का 22 सितंबर तक निराकरण, 24 सितंबर को आपत्तियों के निराकरण के बाद संशोधन, विलोपन, पांडुलिपि आदि उपलब्ध कराना, 1 अक्टूबर को बैंडर से प्राप्त मतदाता सूची की जांच एवं हस्ताक्षर का काम, 9 अक्टूबर को अनुपूरक सूची जारी, इसके बाद 20 अक्टूबर को अंतिम प्रकाशन होगा।
अब आगे क्या होगा
>तहसीलदार रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा उनके समक्ष आई आपत्तियों को संज्ञान में लेकर उनका वेरीफिकेशन कराया जाएगा।
> मतदाता सूची में जो फर्जी वोटर या अनावश