- Hindi News
- नाले के जहरीले पानी से सींचकर उगाई सब्जियां , गैंती फावड़े से नष्ट कराईं
नाले के जहरीले पानी से सींचकर उगाई सब्जियां , गैंती-फावड़े से नष्ट कराईं
गुरुद्वारा के पीछे गंदे नाले के किनारे लगभग 10 बीघा खेतों में उगाई जा रहीं सब्जियों को गुरुवार की सुबह प्रशासन नगर पालिका की टीम ने उजाड़ दिया। इतना ही नहीं नाले में लगे डीजल पंप को भी निकलवा कर सब्जी उत्पादकों को सख्त हिदायत दी कि अब नाले के पानी का उपयोग खेती में मत करना। कार्रवाई के दौरान सब्जी उत्पादन करने वाले परिवार मिन्नतें करते रहे कि इस बार छोड़ दो, महंगा बीज डाला है, आगे से नहीं करेंगे। लेकिन अधिकारियों ने सख्त लहजे में समझाया कि तुम्हारी जहरीली सब्जियों से हम शहरवासियों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। खास बात यह है कि जिन विभागों को कार्रवाई करना थी, वे तब पहुंचे जब एक खेत उजड़ चुका था।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल बेंच भोपाल ने 21 जुलाई 2014 को आदेश जारी किया था कि गंदे नालों के पानी से हो रहे सब्जी उत्पादन को उजाड़कर बंद करवाया जाए। जिसके पालन में तहसीलदार शिवपुरी आरके पांडेय, नपा सीएमओ अशोक रावत, अपने अमले जेसीबी के साथ गुरुद्वारा के पीछे पहुंचे। यहां परमू कुशवाह की लगभग 5 बीघा जमीन में हो रही सब्जी को गैंती-फावड़े से उजड़वा दिया। साथ ही सब्जियों को पानी देने के लिए नाले में लगाया डीजल पंप भी निकलवाया गया। कार्रवाई शुरू होने से पहले एक व्यक्ति ने नेतागिरी करने का भी प्रयास किया, लेकिन प्रशासन की दलीलों के सामने वो अधिक समय तक नहीं रुका और प्रशासन ने अपनी कार्रवाई कर दी। इसके अलावा प्रशासन ने तुलाराम कुशवाह, लालाराम कुशवाह के खेतों में लगी सब्जी भी उखाड़ फेंकी।
मौके पर मौजूद अफसर।
गंदे पानी से उगी सब्जी नष्ट करते नपा कर्मचारी
शिवपुरी| पुरानीशिवपुरी क्षेत्र में नाले का गंदा पानी सब्जी उगाने के लगाई मोटर को निकालते नगर पालिका कर्मचारी।
ऐसी सब्जी खाने से हैजा, डायरिया हो सकता है
Ãप्रदूषितसब्जियांखाने से हैजा , हेपेटाइटिस, डायरिया, टाइफाइड और पेट के रोग हो सकते हैं। अत्यधिक रासायनिक खाद और दूषित पानी से तैयार सब्जियों में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं। इससे गंभीर रोग हो सकते हैं। लोग सतर्क रहें और ऐसी सब्जियों का उपयोग करें।
-डॉ.अजयपालसिंह, एसोसिएटप्रोफेसर (मेडिसिन), ग्वालियर
नाले किनारे गंदे पानी का उपयोग कर सब्जी पैदा करने के मामले में दैनिक भास्कर के इंदौर-भोपाल में चले अभियान के बाद प्रशासन ने वहां कार्रवाई की है। इसी तर्ज पर अब शिवपुरी में भी