पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपाध्यक्ष का वार्ड, गंदगी सूअर से लोग परेशान

उपाध्यक्ष का वार्ड, गंदगी सूअर से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र: चीलौद,मस्जिद के पास, मामू पान वाले की गली, कमलागंज

भास्कर संवाददाता| शिवपुरी

शहरके वार्ड क्रमांक 34 में भाजपा के पार्षद नगरपालिका में उपाध्यक्ष भानू दुबे हैं। उपाध्यक्ष का वार्ड होने के बावजूद लोग गंदगी एवं सूअरों से परेशान हैं। वार्ड में कई संकरी गलियां हैं, जिनमें भी सीसी सड़क बनवाई हैं। वार्ड में चार ट्यूबवेल हैं, जिसमें पानी वितरण का मैनेजमेंट अच्छा होने से लोगों को पानी मिल रहा है। वार्ड छोटा घना होने के साथ पहले से ही काफी काम हो चुके थे, इसलिए पार्षद को अधिक मेहनत नहीं करना पड़ी। अब परिसीमन के बाद वार्ड का क्षेत्रफल बढ़ने के साथ ही एससी के लिए आरक्षित हो गया, इसलिए अब उपाध्यक्ष चुनाव लड़ने के मूड में नहीं हैं।

वार्डके हालात

Áसड़क:चौड़ीसड़कों पर पहले से ही पक्की सड़क थी, वर्तमान पार्षद ने छोटी संकरी गलियों में भी सीसी सड़कें बनवाईं हैं। वार्ड में सड़कों की कोई समस्या नहीं है।

Áपानी:वार्डमें चार ट्यूबवेल हैं, जिनमें पर्याप्त पानी है। इसलिए सभी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नियमित होने से समस्या नहीं है। गर्मियों में ट्यूबवेल का पानी सूख जाने से टैंकर भी भेजे गए।

Áसफाई:संकरीगलियों की नालियों में गंदगी भरी हुई है। सुअरों की भरमार होने की वजह से गलियों में गंदगी फैलती रहती है। बिखरा कचरा जमा गंदगी की वजह से बीमारी का डर भी वार्डवासियों को सताता रहता है।

गर्मियों में भी मिला पानी

वैसेतो गर्मियों में पानी के लिए परेशान होना पड़ता था, लेकिन वर्तमान पार्षद के समय में नियमित टैंकर आते रहे और पानी के लिए नहीं भटकना पड़ा।

सुशीलाशिवहरे, मामूपान वाले की गली

पैसा देकर करवाते हैं सफाई

गलियोंमें गंदगी बहुत अधिक रहती है, कोई सफाईकर्मी नहीं आता। जब गंदगी अधिक हो जाती है तो पैसा देकर सफाई करवाते हैं। पार्षद ने वार्ड की ओर ध्यान ही नहीं दिया।

फिरोजबानो, कमलागंज

सफाईकर्मी नहीं आते

वार्डमें पानी तो मिलता है लेकिन सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। सफाईकर्मी नहीं आते हैं। जिस वजह से चौतरफा गंदगी बिखरी रहती है।

रामलखनकौशल, चीलौदक्षेत्र

सवाल: वार्डमें गंदगी सूअरों से क्यों परेशान हैं लोगω

पार्षद:सफाईकर्मीनियमित सफाई करने आते हैं, लेकिन लोग घर के सामने ही कचरा फेंकते हैं तो क्या करें। गलियां संकरी हैं, जिस वजह से नालियां जल्दी चोक हो जाती हैं। कुछ ज