साफ करने के बहाने ठग ले गए जेवर
पहले किराएदार की पायलें चमकाईं, मकान मालकिन को भरोसा हुआ तो सोना लेकर रफूचक्कर हुए ठग।
भास्करसंवाददाता|शिवपुरी
लश्करीबगीचे स्थित एक घर से महिला से दो युवक सोने के जेवर ठग ले गए। ठगों ने पहले उस घर की मालकिन को भरोसे में लेने के लिए पहले किराए से रहने वाली महिला की चांदी की पायलें साफ की। उसके बाद मालकिन को भी भरोसा हो गया कि दोनों युवक यही काम करते हैं। इसके बाद दोनों युवकों ने मालकिन से कहा कि आपके भी जेवर साफ कर देते हैं। महिला ने अपने जेवर साफ करने के लिए दिए तभी ठग उनके जेवर लेेकर चलते बने। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
ऐसेकी युवकों ने ठगी : सुबहलगभग 10:30 बजे दो युवक लश्करी बगीचे में रहने वाली राजकुमारी राठौर के निवास पर पहुंचे। घर के दरवाजे पर पहले किराएदार राजबाला प|ी अमित सिरोठिया आईं। युवकों ने उनके पैरों की तरफ देखकर कहा कि बहन जी आपकी पायलें गंदी लग रही हैं, इन्हें हम दो मिनट में साफ कर देंगे। उनकी बातों में आकर राजबाला ने अपनी चांदी की पायलें उन्हें दीं। दोनों युवकों ने पायलें तत्काल साफ कर दीं। इस बीच मकान मालकिन राजकुमारी भी वहां गईं। उनके शरीर पर सोने के जेवर देखकर युवक बोला कि बहन जी हम आपके ये जेवर भी साफ कर देंगे। चूंकि चांदी की पायलें चमक गईं थीं, इसलिए राजकुमारी ने भी अपनी डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन, कान के टॉप्स नाक की लोंग (डेढ़ तोला), उतारकर उन्हें चमकाने को दे दीं। युवकों ने तो मंगलसूत्र भी साफ करवाने को कहा, लेकिन राजकुमारी ने वह नहीं उतारा। युवकों ने एक टिफिन में हल्दी घोलकर उसमें जेवर डालकर गर्म करवाया। गर्म करने के बाद हल्दी के रंग के बीच में ही जेवर निकालकर उसका ढक्कन बंद करके दे दिया। जाते-जाते ठग कह गए कि 15 मिनट बाद ढक्कन खोलकर देखना, उसमें चम्मच भी मत डालना। राजकुमारी टिफिन पकड़कर बैठी रही। दोनों युवक भी निकल गए। जब पंद्रह मिनट बाद टिफिन खोलकर देखा तो जेवर गायब थे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस जब घर पर पहुंची तो महिला रोने लगी। पुलिस ने राजकुमारी प|ी प्रकाशचंद राठौर की रिपोर्ट पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया।
लश्करी बगीचा क्षेत्र में ठगी का शिकार बनी महिला विलाप करती हुई।