पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रांत स्तरीय कुश्ती स्पर्द्धा में दिखाया जोर

प्रांत स्तरीय कुश्ती स्पर्द्धा में दिखाया जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी| सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जिला मुख्यालय पर संचालित सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय, फतेहपुर में प्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के तरूण वर्ग में सरस्वती विद्यापीठ के छात्र शैलेन्द्र धाकड़, राजदीप त्रिपाठी, बकील गुर्जर, दीपक यादव, सूर्यप्रकाश पटेल एवं किशोर वर्ग में प्रवीण रावत, गोविन्द सिंह तथा बाल वर्ग में विजय गुर्जर, दीपू धाकड़, रामवीर गुर्जर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सरस्वती विद्यापीठ केदारधाम ग्वालियर के पांच तथा शारदा विहार भोपाल के 10 भैयाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। समापन अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवपुरी के विभाग समन्वयक विजय माथुर, राजेश लिटोरिया तथा केदारधाम ग्वालियर के खेल प्रशिक्षक संतोष पुसालकर आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।