पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘काश पुलिस मेरी बात मान लेती तो बच जाती पत्नी की जान’

‘काश पुलिस मेरी बात मान लेती तो बच जाती पत्नी की जान’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीड़ित पति का पुलिस पर आरोप।

भास्करसंवाददाता|शिवपुरी

यदिपुलिस मेरी बात मान लेती तो मेरे बच्चों के सिर से मां का साया उठता। मुझे तो पहले ही पता था कि वो लोग मेरी प|ी को मार डालेंगे, इसलिए मैं बार-बार यही कहता रहा कि मेरे घर पर पुलिस भेज दो। प|ी की मौत के बाद पुलिस पर यह आरोप सिरसौद निवासी संतोष बराहर ने मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में लगाए। गांव में दबंगों की हिम्मत इतनी अधिक थी कि पहले उन्होंने पति को पीटा और जब वो पुलिस के साथ मेडिकल कराने गया तो उसकी प|ी को जला दिया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला मृत्यु पूर्व अपने कथन में भी कुछ लोगों के नाम बताए हैं। पीएम के बाद जब लाश गांव में पहुंची तो वहां तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल शिवपुरी से भेजा गया। पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

गांवमें तनाव, मुंह खोलने को कोई तैयार नहीं : सिरसौदमें इस घटना के बाद तनाव है। कमला की लाश पीएम के बाद मंगलवार को जब गांव पहुंची तो वहां कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ। गांव में बराहर जाति के लगभग 50-60 घर हैं। दबी जुबान कुछ लोगों ने बताया कि आरोपी पक्ष दबंग हैं। फरियादी आरोपी पक्ष आपस में रिश्तेदार बताए जाते हैं। उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

एक परसेंट भी अंदेशा नहीं था...

Ãदोनोंपक्षोंका एक-एक चोटिल व्यक्ति थाने में आया था। उन्हें मेडिकल के लिए करैरा भेजा गया। झगड़ने वाले आपस में चचेरे भाई हैं। इसलिए ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि इस तरह की घटना घट जाएगी। पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। महिला ने मृत्यु पूर्व कथन में दिए हैं।

-रविंद्रसिंहसिकरवार, थानाप्रभारी अमोला