पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती पर धूमधान से निकला चल समारोह

अग्रसेन जयंती पर धूमधान से निकला चल समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी| मध्यदेशीयअग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान गुरुवार को देर शाम को शहर में एक चल समारोह निकाला गया। इसमें अग्रवाल समाज के पुरुष, महिला बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान नगर के विभिन्न क्षेत्रों से निकले इस चल समारोह का भव्य स्वागत किया। इससे पहले मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में कलेक्टर राजीव दुबे ने समाज की प्रतिभाओं को पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीएम डीके जैन जीके बंसल पूर्व रिटायर्ड आयकर अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा शील्ड, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।