पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘जनपद सदस्य बने पति तो हो गया अपहरण’

‘जनपद सदस्य बने पति तो हो गया अपहरण’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीआई बोले- वैष्णो देवी गया, एसपी ने कहा- विपक्षी कर रहे शिकायत

भास्करसंवाददाता. शिवपुरी

जनपदपंचायतों में सदस्यों का परिणाम आने के बाद अब अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल दबंग सदस्यों ने ऐसे आदिवासी सदस्यों को डरा-धमका कर या पैसों में खरीदकर अपने पक्ष में वोट डलवा सकते हैं। ऐसे ही एक जनपद सदस्य के अगवा किए जाने की शिकायत लेकर उसकी प|ी बदरवास से शिवपुरी एसपी के पास आई। टीआई का कहना है कि वह अपनी मर्जी से वैष्णोदेवी घूमने गया है, वहीं एसपी बोल रहे हैं कि महिला को दूसरी पार्टी के लोग शिकायत करवाने लाए थे।

मंगलवार की दोपहर बदरवास के ग्राम दीवट में रहने वाली रम्माबाई अपने दो बेटों के साथ एसपी एमएल छारी के पास शिकायती आवेदन लेकर पहुंची। महिला ने बताया कि मेरे पति भूदरा आदिवासी जनपद सदस्य चुने गए हैं। बीते 8 फरवरी की रात आठ बजे जब मैं अपने पति के साथ खेत पर बसने के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में बुंदेल सिंह पुत्र लच्छीराम यादव अपने दो साथियों के साथ सफेद रंग के चार पहिया वाहन में सवार होकर आया। बुंदेल ने मेरे पति को उठाकर गाड़ी में पटक लिया और हमसे कहा कि हम इससे जबर्दस्ती अध्यक्ष के लिए वोट डलवाएंगे, यदि यह वोट नहीं डालेगा तो इसे जान से खत्म कर देंगे। इतना कहकर वो उन्हें अपने साथ ले गया। महिला ने अपने दोनों बेटों के साथ 9 फरवरी को बदरवास थाने में लिखित शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को जब वो फिर थाने पहुंची तो टीआई ने कहा कि तुम्हारा पति वैष्णोदेवी घूमने गया है, तुम परेशान मत हो वो जाएगा।

थाने पर दे गया है आवेदन

^बीते9 फरवरी को जनपद सदस्य बना भूदरा आदिवासी खुद ही थाने पर आकर अंगूठा लगा हुआ एक आवेदन देकर गया, जिसमें उसने लिखा था कि मैं अपनी मर्जी से वैष्णोदेवी घूमने जा रहा हूं। तिमेशकुमार छारी, टीआई बदरवास

मामला राजनीति से प्रेरित इसलिए भरोसा कम

^चूंकि मामला राजनीति से प्रेरित होकर एक-दूसरे को फंसाने का है, इसलिए शिकायत पर अधिक भरोसा नहीं किया जा सकता। एमएलछारी, एसपी शिवपुरी