पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंसर पीड़ित युवक ने फांसी लगाई

कैंसर पीड़ित युवक ने फांसी लगाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | बीमारीसे पीड़ित गौरव (28) पुत्र ख्याली अग्रवाल निवासी सदर बाजार टेकरी, ने बुधवार की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार उक्त युवक पिछले काफी समय से कैंसर बीमारी से ग्रसित था और उसका इलाज मुंबई में चल रहा था। मुंह में कैंसर होने के कारण उसे असहनीय वेदना होती थी और वह कुछ खा-पी भी नहीं पा रहा था। बुधवार को परिजन एक शादी में शामिल होने के लिए गए तो उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।