कक्षा 9वीं के लिए प्रवेश परीक्षा 15 को
शिवपुरी | मप्रव्यावसायिक परीक्षा मण्डल भोपाल द्वारा कक्षा-9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 15 फरवरी 2015 प्रात: 9.45 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। समस्त परीक्षार्थी परीक्षा में बैठने हेतु व्यापम की बेवसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। बिना कियोस्क से डाउनलोड प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र के किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने की पात्रता नहीं होगी।