पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी हो तो बंद मिले हैंडपंप ट्यूबवेल

पानी हो तो बंद मिले हैंडपंप ट्यूबवेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी|बीते वर्षहुई अल्पवर्षा आगामी गर्मी के दिनों में गहराने वाली पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर राजीव दुबे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई हैंडपंप या ट्यूबवेल पानी होने के बावजूद बंद मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जनपद पंचायतों के सीईओ, पीएचई एवं नपा अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी नल-जल योजनाएं, हैंडपंप एवं पंप जो बंद हैं, लेकिन उनमें पानी पर्याप्त है, उनको सुधारकर पानी की आपूर्ति की जाए। ऐसे गांव या स्थान जहां ग्रीष्मकाल में पेयजल का कोई स्रोत नहीं है, उन्हें अभी से चिन्हित कर उन स्थानों के लिए पेयजल की वैकल्पिक कार्य योजना तैयार की जाए।