- Hindi News
- राशन कार्ड कंट्रोल की दुकान पर मिले तो कार्रवाई
राशन कार्ड कंट्रोल की दुकान पर मिले तो कार्रवाई
शिवपुरी|राशन कार्डको गिरवी रखकर हर महीने कुछ रुपए लेकर कंट्रोल के सामान की कालाबाजारी में सहयोग करने वाले उपभोक्ताओं के साथ ही ऐसे दुकानदारों पर अब सीधे कार्रवाई की जाएगी। अब यदि किसी कंट्रोल की दुकान पर इकट्ठे राशनकार्ड मिले तो दुकानदार के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया जाएगा, साथ ही वो कार्ड भी निरस्त होगा। उक्त निर्देश देते हुए कलेक्टर राजीव दुबे ने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्यक्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण करें। इस तरह की यदि कहीं कोई अनियमितता मिलती है तो बिना समझाइश दिए, सीधे ही कार्रवाई की जाए। क्योंकि अब सभी दुकानों पर महीने की 7 तारीख तक सभी सामान उपलब्ध होने के साथ वितरण के निर्देश दिए गए हैं।