तीन बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त
शिवपुरी | तीनबीज विक्रेताओं के बीज के नमूने प्रयोगशाला में अमानक स्तर के पाए जाने पर उपसंचालक कृषि एवं अनुज्ञापन अधिकारी शिवपुरी ने बीज विक्रेताओं के बीज अनुज्ञप्तियां निरस्त कर दी गई है। उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास एसकेएस कुशवाह ने बताया कि मैसर्स अल्का एजेंसी बामौरकलां से सोयाबीज बीज किस्म जेएस-95 तथा गैडा ट्रेडिंग कंपनी तथा गुप्ता ट्रेडिंग बीज भण्डार करैरा से सोयाबीन बीज किस्म जेएस-9560 के नमूने प्रयोग शाला में विश्लेषण के दौरान अमानक स्तर के पाए जाने पर उपरोक्त तीनों बीज विक्रेताओं के बीज अनुज्ञप्ति लाइसेंस निरस्त कर दिए गए है। कृषकों को उत्तम किस्म की आदान सामग्री प्राप्त हो। इसके लिए सघन अभियान के माध्यम से नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जा रहे है।