नपा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज
शिवपुरी | नगरपालिका के भाजपा अध्यक्ष और उनके पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस शनिवार को हल्ला बोल पोल खोल धरना प्रदर्शन करेगी। सांसद प्रतिनिधि अन्नी शर्मा ने बताया कि इस प्रदर्शन में सभी कांग्रेसजन सुबह ११ बजे धरना स्थल माधव चौक पर एकत्रित होंगे, यहां से नपा में हुए भ्रष्टाचार की अर्थी तैयार कर शहर के प्रमुख मार्गो से इसे निकाला जाएगा। इस प्रदर्शन को लेकर सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि इसमें नपा में हुए भ्रष्टाचार अनियमितताओं को उजागर किया जाएगा।