वानप्रस्थ आश्रम में निराश्रितों की सेवा
शिवपुरी| समाजसेवी संस्था वैभव पर्यावरण वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी सदस्यों ने बीते रोज स्थानीय वानप्रस्थ आश्रम में जाकर लोगों को खाना खिलाया। इस अवसर पर संस्था सचिव वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि निर्धन असहाय लोगों की सेवा ही असली सेवा है। परोपकार के ऐसे कार्यों में सभी को हाथ बंटाना चाहिए। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा वर्तमान अन्नपूर्णा योजना चलाई जा रही है, जिसमें जरूरतमंदों की सेवा में भोजन का वितरण किया जाता है।