पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले मांगी घूस अब फरियादी पर शिकायत वापस लेने के लिए पुलिस बना रही दबाव

पहले मांगी घूस अब फरियादी पर शिकायत वापस लेने के लिए पुलिस बना रही दबाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीनदिन पहले यात्री वाहन की तोड़फोड़ के मामले में कोलारस पुलिस ने शिकायत नहीं लिखी। वाहन मालिक के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करने के बदले में पुलिस ने पैसों की मांग भी की। इसके बाद जब वाहन मालिक ने 181 पर फोन करके शिकायत दर्ज कराई तो अब थाने वाले दिन में छह बार फोन लगाकर यह दबाव बना रहे हैं कि तुम अपनी शिकायत का निराकरण करवाओ। जिसमें वे गाड़ी सुधरवाने से लेकर केस दर्ज करने की बात भी कह रहे हैं।

17 सितंबर की शाम को ही किशन ने 181 पर फोन करके सीएम हेल्पलाइन में पूरी घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई। किशन ने बताया कि 19 सितंबर को कोलारस थाने से दीवान एवं दरोगा के छह फोन आए। पहले तो पुलिस वालों ने कहा कि तुम्हारे खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कराया है, इसलिए तुम थाने जाओ।

बकौल किशन, मैंने पुलिस वालों से कह दिया कि यदि मेरे खिलाफ रिपोर्ट आई है तो आप प्रकरण दर्ज कर लो। इसके बाद फिर थाने से फोन आया और कहा गया कि तुम्हारा कितना नुकसान हुआ है, उसका बिल बनवा लाओ, उसे सुधरवा देंगे। जबकि किशन की मांग है कि गाड़ी तोड़ने वालों पर प्रकरण दर्ज किया जाए। पुलिस द्वारा उल्टा प्रकरण दर्ज करने की बात भी किशन ने 181 पर बता दी।

मेरे पास तो आना चाहिए था

Ãजबशिकायतकरने वे लोग थाने आए थे तो मैं भी वहां था। यदि किसी पुलिस वाले ने पैसे मांगे थे, तो मुझसे तो कह सकते थे। थाने में 40 लोगों का स्टाफ है, कौन दीवान या दरोगा क्या कर रहा है, क्या बात कर रहा है, मुझे तो पता नहीं चलता। यदि कार्रवाई नहीं हुई थी तो वो मुझसे भी कह सकता था। 181 में यदि शिकायत की है तो उसका आवेदन जाता है, उसमें जो भी कार्रवाई होगी, भरकर भेज देंगे।

-सुनीलश्रीवास्तव,टीआईकोलारस