दुर्घटना में दरोगा घायल, ग्वालियर रैफर
शिवपुरी | फोरलेनमझेरा के पास रविवार की रात पुलिस एएसआई एलेकजेंडर कुजूर में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल एएसआई को 108 एंबुलेंस से शिवपुरी अस्पताल लाया गया, जहां से ग्वालियर रैफर कर दिया। एएसपी आलोक कुमार ने बताया कि एएसआई एलेकजेंडर कुजूर गोपालपुर थाने में पदस्थ है और वह बाइक से फोरलेन पर जा रहा था। रात लगभग 8.45 बजे कोई अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मार गया, जिससे एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया।