पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा उत्सव में रंगोली प्रतियोगिता सहित हुआ समूह गान

युवा उत्सव में रंगोली प्रतियोगिता सहित हुआ समूह गान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कन्याकॉलेज में 24 एवं 25 सितंबर को महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई रंगोली प्रतियोगिता में अंजली रावत, एकल गान प्रतियोगिता में किरण कुशवाह, समूह गान प्रतियोगिता में बंदना मौर्य, एकल नृत्य में स्वाति दीक्षित एवं समूह नृत्य में शिवनी राठौर समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में अंशु राठौर, भाषण प्रतियोगिता सौम्या शर्मा, वाद विवाद प्रतियोगिता में सौम्या शर्मा पक्ष,करूणा तिवारी विपक्ष में प्रश्न मंच में नयना लहरी, करूणा तिवारी एवं भावना राजपूत की टीम प्रथम स्थान पर रहीं। नाटक प्रतियोगिता में तुलसी जाटव के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य मंजुला शर्मा एवं युवा उत्सव प्रभारी ज्योत्सना सक्सेना ने विजयी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह अच्छा प्रदर्शन कर नाम कमाएं।