पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात ग्रामों में लगा स्नेह शिविर

सात ग्रामों में लगा स्नेह शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी| एकीकृतबाल विकास परियोजना शिवपुरी(ग्रामीण) के तहत बीते रोज सात ग्रामों बलारपुर, ईटमा, टोंगरा, धौलागढ़, खैरघार, मुढेरी एवं पतारा में स्नेह शिविरों का आयोजन किया गया। परियोजना अधिकारी शिवपुरी (ग्रामीण) सुधारानी शर्मा ने बताया कि इन शिविरों में सभी अतिकुपोषित बच्चों के साथ माता-पिता को आमंत्रित किया गया। सभी बच्चों को प्रतिदिन नाश्ता खाना तीसरा मील के अलावा जनसहयोग से प्राप्त सामग्री वितरित की गई। बच्चों की माताओं को पौष्टिक खाना बनाकर बताया गया। साथ ही माताओं को बच्चों की अच्छी देखभाल करने के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में ग्रामीणों के द्वारा भरपूर जनसहयोग दिया गया। ग्राम बलारपुर में पर्यवेक्षक द्वारा माताओं को बच्चों की उचित देखभाल करना, पौष्टिक खाना बनाने के तरीके, व्यक्तिगत एवं वातावरण की स्वच्छता रखने के संबंध में जानकारी दी गई।