ससुराल वालों पर दहेज का मामला
शिवपुरी | पुरानीशिवपुरी कल्लन सोप फैक्टरी के पास रहने वाली एक महिला ने देहात थाने में अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज एक्ट का प्रकरण दर्ज कराया। फरियादी रेशमा का विवाह कोटा के अकबर के साथ 2011 में हुआ था। रेशमा ने रिपोर्ट में लिखवाया कि पिछले एक साल से पति अकबर, जेठ अनवर, ससुर सास दहेज के लिए उसे प्रताड़ना दे रहे थे। परेशान होकर वो कई बार अपने मायके भी गई। रेशमा की रिपोर्ट पर ससुरालियों के खिलाफ देहात थाना पुलिस ने दहेज एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया।