पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. गुप्ता का निलंबन, एक पक्षीय कार्रवाई

डॉ. गुप्ता का निलंबन, एक पक्षीय कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | जिलाअस्पताल में पदस्थ डॉ. पीडी गुप्ता के निलंबन के विरुद्ध मप्र मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने स्वास्थ्य आयुक्त के नाम एक ज्ञापन सीएमएचओ को सौंपा। जिसमें उल्लेख किया गया कि यह निलंबन तानाशाही एवं व्यक्तिगत खुन्नस निकालते हुए किया गया है। जबकि उस केस में डॉ. गुप्ता की कोई गलती नहीं थी और उनके द्वारा ही कॉल करके एंबुलेंस बुलाई गई, जिससे मरीज को ग्वालियर रैफर किया गया। सिविल सर्जन द्वारा की गई इस तरह की एक पक्षीय कार्रवाई का संघ विरोध करता है। स्वास्थ्य विभाग की गिरती छवि को सुधारने के दृष्टिकोण से इस तरह की कार्रवाई पूरी तरह से गलत हैं। इसलिए डॉ. पीडी गुप्ता का निलंबन वापस किया जाए।