सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान आज
शिवपुरी | मप्रकर्मचारी काग्रेस संघ की नवीन कार्यकारिणी 28 सितंबर को सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, चतुर्थ तृतीय श्रेणी कर्मचारीयों के सेवानिवृत्त होने पर उनका अभिनंदन करेगी। संघ द्वारा सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वालों का भी सम्मान किया जाएगा। इसी दिन संघ की नवीन जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी रखा गया है। कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं राज कुमार सड़ैया ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे तथा अध्यक्षता कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र खोंगल करेंगे। कार्यक्रम मेंं केपी सिंह, शकुंतला खटीक, रामसिंह यादव भी रहेंगे।