- Hindi News
- ‘किसानों के लिए केवल बातों से काम नहीं चलेगा’
‘किसानों के लिए केवल बातों से काम नहीं चलेगा’
प्रभारी मंत्री ने किसान सम्मेलन में किसानों को वितरित किए बीमा दावा राशि प्रमाण पत्र
भास्करसंवाददाता| शिवपुरी
राष्ट्रीयकृषि बीमा योजना के तहत खरीफ 2013 की बीमा दावा राशि का प्रमाण पत्र का वितरण बुधवार को प्रभारी मंत्री कुसुम महदेले ने कृषि उपज मंडी में आयोजित किसान सम्मेलन में किया। जिला सम्मेलन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसानों के लिए केवल बोलने से काम नहीं चलेगा बल्कि इनके लिए ऐसी योजनाएं बनानी होंगी जिससे यह उन्नत खेती से जुड़ उत्पादन बढ़ाकर खेती को लाभ का धंधा बना सकें। उन्होंने कहा कि कृषि लाभ का धंधा बने, किसान की माली हालत में सुधार हो, उसकी उपज का वाजिव दाम मिले, इसके लिए प्रदेश में 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
किसाननहीं आए, खाली रहीं कुर्सियां :{ कार्यक्रम स्थल पर कई कुर्सियां खाली रही। इसके अलावा किसानों को जानकारी देने के लिए जो स्टॉल लगाए गए थे वह भी खाली नजर आए। { किसानों को लाने के लिए जिला सहकारी बैंक, कृषि विभाग पशु पालन विभाग की डयूटी लगाई गई थी इसके बाद भी कम संख्या में लोग मौके पर आए।{कई महीनों बाद प्रभारी मंत्री के आगमन को देखते हुए जिले के अधिकतर अधिकारी मौके पर मौजूद थे।