पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस के हल्लाबोल से पहले दिखी गुटबाजी

कांग्रेस के हल्लाबोल से पहले दिखी गुटबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िजला अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि ने प्रेसनोट जारी कर अलग-अलग बताई तारीख।

भास्करसंवाददाता|शिवपुरी

पांचसाल तक भाजपा की नपाध्यक्ष उनके कार्यकाल को लेकर चुप रहने वाली कांग्रेस अब 20 सितंबर को माधव चौक पर आंदोलन कर हल्ला बोल कार्यक्रम कर रही है। इस आंदोलन के आयोजन में भी कांग्रेस की आपसी गुटबाजी कलह एक बार फिर सामने गई। इस हल्ला बोल को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेताओं की ओर से दो प्रेस नोट अलग-अलग तारीखों के जारी हुए। एक प्रेसनोट शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल की ओर से जारी हुआ जिसमें यह आंदोलन 18 सितंबर को करने की बात कही गई। जबकि दूसरा प्रेसनोट सांसद प्रतिनिधि अन्नी शर्मा की ओर से आया जिसमें 20 सितंबर को इस आंदोलन को करने की बात कही गई। एक ही आंदोलन को लेकर दो-दो तारीखों वाले प्रेस नोट आने के बाद जब पत्रकारों ने इन नेताओं से बात की, तो बुधवार को आनन-फानन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय से दूसरा प्रेस नोट आया जिसमें 20 सितंबर को आंदोलन की तारीख परिवर्तित कर बताई गई। इस मामले में सांसद प्रतिनिधि अन्नी शर्मा का कहना है कि इस हल्ला बोल की जिम्मेदारी हमें दी गई थी। अब बात हो गई है। आंदोलन 20 सितंबर को ही होगा।