पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, हवलदार सस्पेंड

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, हवलदार सस्पेंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला को जिंदा जलाने के मामले को खुद ही निपटाने के फेर में नपे दीवान, सुबह तक नहीं दी एसडीओपी को सूचना।

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

अमोलाथाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौद में सोमवार की रात महिला को जिंदा जलाने के आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना की सूचना समय पर थाना प्रभारी वरिष्ठ अधिकारियों को देने एवं रिपोर्ट दर्ज करने से पहले मेडिकल के लिए घायलों को भेजने के आरोप में अमोला थाने में पदस्थ हवलदार रामकुमार शर्मा को एसपी ने सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया।

थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। रिश्तेदार, परिजन से पूछताछ कर उनके ठिकानों का पता किया जा रहा है। रात तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रात में सुरक्षा के मद्देनजर एसएएफ बल गांव में तैनात किया था, लेकिन सुबह तक तनाव खत्म हो जाने पर पुलिस हटा ली गई।पूरे घटनाक्रम में एक और महत्वपूर्ण बात यह रही कि रात में हुई मारपीट एवं महिला को जलाए जाने के बाद भी अमोला थाने में कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ था। इस मामले में मंगलवार की सुबह सीधे ही हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

नींदखराब करने की सोची और नप गए दीवानजी

करैराएसडीओपी पीएस सोलंकी ने बताया कि प्रधान आरक्षक 415 रामकुमार शर्मा को सस्पेंड करने के बाद जब पूछा गया कि तुमने रात को ही घटना की सूचना क्यों नहीं दी। इस पर दीवान का कहना था कि रात अधिक हो जाने की वजह से अधिकारियों की नींद खराब हो, इसलिए सूचना नहीं दी। साथ ही दीवान ने पहले रिपोर्ट इसलिए नहीं लिखी, क्योंकि मेडिकल रिपोर्ट में चोट की गंभीरता को देखते हुए धारा लगाई जाती हैं, इसलिए उन्हें पहले करैरा भेज दिया।