- Hindi News
- ‘झूठी शिकायतों के जरिए परेशान किए जा रहे हैं कर्मचारी’
‘झूठी शिकायतों के जरिए परेशान किए जा रहे हैं कर्मचारी’
मप्रस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा बताया गया है कि इन दिनों कुछ लोग उनके विभाग के कर्मचारियों की झूठी शिकायतें कर दबाव बना रहे हैं। ऐसे झूठे शिकायतकर्ताओं पर कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि अभी हाल ही में हाईकोर्ट ने भी जिला प्रशासन को एक झूठी पीजी के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। फर्जी नाम से यह पीजी शिकायत की गई। इसी तरह उनके विभाग के अलावा अन्य कार्यालयों मेंं भी किया जा रहा है। कर्मचारी संघ का कहना है कि ऐसी झूठी शिकायतों की प्रवृत्ति जिले में लगातार बढ़ती जा रही है। इससे कर्मचारी का मनोबल गिर रहा है।