छितीपुर पंचायत सचिव सस्पेंड
शिवपुरी|मंगलवार कोलोगों की समस्याएं शिकायतें सुनने के लिए आयोजित जनसुनवाई में 125 आवेदन पत्र आए। इनका कलेक्टर राजीव चंद्र दुबे ने निराकरण किया। इस दौरान कलेक्टर ने करैरा विकासखण्ड के छितीपुर ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव को ग्राम पंचायत को अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के आरोप में निलंबन के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान खनियांधाना के एक स्वसहायता समूह की शिकायत होने पर जांच करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जेडयू शेख, अपर कलेक्टर दिनेश जैन, डिप्टी कलेक्टर मुकेश शर्मा सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।