पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीई परीक्षा अक्टूबर में होगी

सीसीई परीक्षा अक्टूबर में होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी| पीजीकॉलेज में सीसीई परीक्षा माह अक्टूबर में सम्पन्न कराई जाएंगी। जिसमें सभी प्रवेशित छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है। पीजी कॉलेज के प्रोफेसर एमएस हिंडोलिया ने बताया कि पीजी कॉलेज के सभी स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए उनकी सीसीई (सतत् आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा) परीक्षा अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में सम्पन्न होंगी। युवा उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद संबंधी गतिविधियां महाविद्यालय में जारी हैं। सभी नियमित विद्यार्थियों की कक्षा में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिचय पत्र साथ में लेकर ही कॉलेज में लगने वाली क्लासेस में आएं।