- Hindi News
- प्रभारी मंत्री आएंगी, जियोस की बैठक फिर भी नहीं होगी
प्रभारी मंत्री आएंगी, जियोस की बैठक फिर भी नहीं होगी
कुसुम महदेले दो कार्यक्रमों लेंगी भाग
कईमहीने से जिले के दौरे पर नहीं आईं प्रभारी मंत्री कुसुम महदेले 17 सितंबर बुधवार को शिवपुरी रही हैं। प्रभारी मंत्री बुधवार को दो कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इसमें जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में खरीफ 2013 की बीमा दावा राशि के प्रमाण-पत्र पात्र कृषकों को प्रदान करेंगी। इसके अलावा कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित जिला सलाहकार समिति की बैठक ली। इसमें महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से बात कर समीक्षा करेंगी। बीते फरवरी से लटकी जिला योजना समिति (जियोस) की बैठक प्रभारी मंत्री द्वारा अपने इस दौरे में नहीं रखी गई है। जियोस की बैठक लटकने से बीआईजीएफ सिंध प्रोजेक्ट के लिए अग्रिम राशि के प्रस्ताव अनुमोदित नहीं हो पाए है। जियोस बैठक होने से यह प्रस्ताव लंबित थे उनको पुष्टि की प्रत्याशा में अधिकारियों द्वारा पास कर भोपाल तो भेज दिया लेकिन औपचारिकता निभाने के लिए जियोस की एक बैठक करना जरूरी है।
जियोस की बैठक नहीं रखी गई है
Ãबुधवार कोजब प्रभारी मंत्री आएंगी तो जियोस की बैठक नहीं रखी गई है। इसके लिए नए सिरे से अगले दौरे में समय लिया जाएगा। फिलहाल हमने बीआरजीएफ सिंध प्रोजेक्ट के प्रस्ताव पुष्टि की प्रत्याशा में पास कर भोपाल भेज दिए हैं।
-नीतूमाथुर,डिप्टीकलेक्टर, योजना मंडल शिवपुरी