- Hindi News
- कलेक्टर ने दूध सेंपलिंग के लिए बनाए दल, होगी जांच
कलेक्टर ने दूध सेंपलिंग के लिए बनाए दल, होगी जांच
शिवपुरी| अमानकस्तर एवं अपमिश्रित दूध कारोबार संचालन करने वालों की जांच (सेंपलिंग) एवं उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के लिए कलेक्टर राजीव चंद्र दुबे ने तहसीलवार दलों का गठन किया गया है। यह दल शहरी एवं ग्रामीण स्तर पर प्रतिसप्ताह कम से कम 2 प्रतिष्ठानों, दूध विक्रेताओं की जांच की कार्यवाही संपादित करेंगे। कलेक्टर ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 में उच्च गुणवत्ता का दूध संग्रहण करने के लिए कड़े प्रावधानों के बावजूद अद्योसंरचनाविहीन खुले स्थानों पर दुग्ध संकलन का कार्य किया जा रहा है जिस पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की आवश्यकता है।