विश्वकर्मा जयंती पर कार्यक्रम आज
शिवपुरी| शहरमें भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह 17 सितंबर को सायं 6 बजे स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संघ के प्रदेश मंत्री सुधीर चतुर्वेदी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। भामसं के जिलाध्यक्ष रमेश शिवहरे ने बताया कि राष्ट्रीय श्रम दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है, जिनकी उपस्थित में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने समस्त संगठनों के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आह्वान किया है।