- Hindi News
- अग्रसेन जयंती की तैयारियां शुरू, प्रतियोगिताएं होंगी
अग्रसेन जयंती की तैयारियां शुरू, प्रतियोगिताएं होंगी
शिवपुरी| शहरमें महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। मारवाड़ी अग्रवाल समाज द्वारा 25 सितंबर को एबी रोड स्थित अग्रसेन भवन में मनाया जाएगा। सुबह भगवान की महाआरती होगी, बाद में अग्रवाल महिला मंडल द्वारा बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मारवाड़ी अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष प्रमोद गर्ग तथा महामंत्री पुरुषोत्तम अग्रवाल जिला मारवाड़ी समाज के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल, सचिव पुरुषोत्तम दास अग्रवाल, ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष रामविलास गुप्ता एवं सचिव विनोद मित्तल आदि ने बताया कि अग्रसेन जयंती समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर एक समिति का गठन किया गया है।