कर्मचारी कांग्रेस का शपथ ग्रहण 28 को
शिवपुरी| मप्रकर्मचारी कांग्रेस संघ की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 28 सितंबर को अपराह्न 3 बजे स्थानीय ऋषि मैरिज गार्डन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे। इस अवसर पर कर्मचारी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पिपलौदा राजकुमार सरैया ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में जिले के सेवा निवृत कर्मचारियों का अभिनंदन भी होगा, जिसमें 1 जनवरी 2013 से 30 सितंबर 2014 तक सेवा निवृत होने वाले सभी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का कर्मचारी कांग्रेस संघ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।