- Hindi News
- पंक्चर जोड़ रहे दो भाइयों से 52 हजार लूट ले गए
पंक्चर जोड़ रहे दो भाइयों से 52 हजार लूट ले गए
शिवपुरी | गसवानीथाना क्षेत्र में रविवार-सोमवार की रात 2 बजे की है। धर्मसिंह मोंगिया अपने भाई जितेंद्र के साथ रविवार को भूसा बेचने के लिए गए थे। देर रात दोनों केंटर में सवार होकर लौट रहे थे। सिद्धपुरा बाबा के पास उनका वाहन पंक्चर हो गया। रात 2 बजे पंक्चर जोड़ते समय दो बदमाश मारपीट 52 हजार रुपए लूट ले गए।