पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू की खबर से चकरघिन्नी रहे अफसर

स्वाइन फ्लू की खबर से चकरघिन्नी रहे अफसर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉट्सएप पर करैरा की एक महिला की स्वाइन फ्लू से पीडि़त होने की खबर

भास्करसंवाददाता|शिवपुरी

शहरमें सोमवार की दोपहर कई मोबाइलधारकों के वॉट्सएप पर एक मैसेज आया कि करैरा के वार्ड 15 की रहने वाली सुनीता पुत्री रामरतन साहू स्वाइन फ्लू से पीडि़त है। उसे ग्वालियर से दिल्ली रैफर किया गया है। इस खबर के बाद सोमवार को दिनभर स्वास्थ्य विभाग के अफसर परेशान रहे। करैरा के जिस वार्ड का हवाला दिया गया वहां पर बीएमओ एनएस चौहान ने वार्ड पार्षद नपं अध्यक्ष के साथ दौरा किया लेकिन इस नाम की कोई महिला ही नहीं पाई गई। बताया जाता है कि वॉट्सएप पर चल रहे मैसेज में बताया कि करैरा की सुनीता इस बीमारी से ग्रसित हो गई जिसे ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जब इसका ब्लड टेस्ट हुआ तो स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसे ग्वालियर से दिल्ली रैफर किया गया जिसका इलाज एम्स में चल रहा है। लेकिन जब अधिकारियों ने इसकी जांच पड़ताल की तो यह महिला वार्ड 15 में होना पाई ही नहीं गई। इसके अलावा ग्वालियर से दिल्ली रैफर हुए मरीजों की सूची में भी इसका नाम नहीं था।