विवाद पर सेल्समैन को तीन युवकों ने पीटा
शिवपुरी|माया रामपुराकी कंट्रोल की दुकान पर पर रविवार को सेल्समैन से तीन लोगों ने विवाद के चलते मारपीट कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि दुकान सेल्समैन घनश्याम पुत्र धनपाल कोली गांव की राशन दुकान पर सामान दे रहा था तभी गेहूं दूसरे बोरों से देने की बात पर कुछ युवकों से इसकी कहासुनी हो गई। दुकान पर सामान लेने आए युवक कल्लू मिश्रा, बल्ले, रामू आदि ने इसकी पिटाई कर दी।