पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों में हुआ संशोधन

पोहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों में हुआ संशोधन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धतूरा, ककरई एवं मरौरा खालसा के मतदान केन्द्रों में हुआ बदलाव

भास्करसंवाददाता | शिवपुरी

त्रिस्तरीयपंचायत निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत पोहरी की ग्राम पंचायत धतूरा, ककरई एवं मरौरा खालसा के मतदान केन्द्रों में संशोधन किया गया है।

कलेक्टर राजीव दुबे ने बताया कि ग्राम पंचायत धतूरा के मतदान केन्द्र 26 प्राथमिक शाला भवन धतूरा की वर्तमान स्थिति में वार्ड क्रमांक-1 से 9 और मतदान केन्द्र 27 प्राथमिक शाला भवन अमरपुर में वार्ड- 10 से 19 सम्मिलित है। संशोधन उपरांत अब दो मतदान केन्द्रों में मतदान केन्द्र 26 प्राथमिक शाला भवन धतूरा में वार्ड क्रमांक-1 से 4 एवं 15 से 19 वार्ड सम्मिलित किए गए हैं तथा ग्राम पंचायत धतूरा के ही मतदान केन्द्र 27 प्राथमिक शाला भवन अमरपुर में वार्ड क्रमांक-05 से 14 तक सम्मिलित किए गए है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत ककरई के मतदान केन्द्र क्रमांक-59 प्राथमिक शाला भवन सड़ वर्तमान स्थिति में वार्ड क्रमांक-08 से 15 तक सम्मिलित है, जो अब दो मतदान केन्द्रों में परिवर्तित कर दिए गए हैं। जिसमें मतदान केन्द्र क्रमांक-59 प्राथमिक शाला भवन सड़ में वार्ड क्रमांक-08 से 12 एवं मतदान केन्द्र क्रमांक-59क प्राथमिक शाला भवन बेहरदा वार्ड क्रमांक-13 से 15 सम्मिलित किए गए है। ग्राम पंचायत मारौरा खालसा के मतदान केंद्र क्रमांक-86 पंचायत भवन मारौरा खालसा में वार्ड क्रमांक-11 से 20 यथावत रहेंगे।