पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडियन ब्लूज और काउंटी क्रिकेट क्लब ने जीते मैच

इंडियन ब्लूज और काउंटी क्रिकेट क्लब ने जीते मैच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडियन ब्लूज और काउंटी क्रिकेट क्लब ने जीते मैच

शिवपुरी|शहरके सदर बाजार स्कूल प्रांगण में स्व. सुशील बहादुर अष्ठाना स्मृति में खेले जा रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन इंडियन ब्लूज और काउंटी क्रिकेट क्लब ने अपने-अपने मैच जीते। इंडियन ब्लूज ने जहां न्यू एकता को हराया, वहीं काउंटी क्लब ने एकता स्टार को हराकर जीत हासिल की। टूर्नामेंट के मैन ऑफ मैच विजेता को पुरस्कार मुख्य अतिथि सुरेश सिंह सिकरवार द्वारा दिए गए। टूर्नामेंट के तीसरे दिन पहला मैच इंडियन ब्लूज न्यू एकता के बीच खेला गया, जिसमें इंडियन ब्लूज ने 134 रन बनाए जबकि इसके जवाब में न्यू एकता क्लब की पूरी टीम मात्र 96 रन ही बना सकी। दूसरा मैच काउंटी क्रिकेट क्लब स्टार एकता क्लब के बीच खेला गया जिसमें काउंटी क्रिकेट टीम मुकाबला जीता।