पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जानकारी छुपाने वाले प्रत्याशी की शिकायत

जानकारी छुपाने वाले प्रत्याशी की शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयोग से की कार्रवाई की मांग

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

शिवपुरीजनपद पंचायत में वार्ड 11 से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अशोक ठाकुर की अपने बारे में जानकारी छुपाने नाम निर्देशन पत्र में गलत जानकारी देने पर शिकायत की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग जिला प्रशासन से की गई इस शिकायत में विक्रम रावत ने आरोप लगाए हैं कि वर्ष 2014 में नगरीय निकाय का चुनाव भी अशोक ठाकुर ने नामांकन फार्म भरा और जब निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिला तो अब वह शहर छोड़कर ग्राम कांकर के निवासी बन गए और जनपद सदस्य के लिए नामांकन फार्म भर दिया गया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि एक प्रत्याशी के दो-दो जगह मतदाता पहचान पत्र होने से यह फार्म निरस्त योग्य है।

जनपद प्रत्याशी ने अपनी कई जानकारियां छुपाई है। इसमें इन्होंने ग्राम पंचायत कांकर की मतदाता सूची क्रमांक .1740 पर इनका नाम दर्ज है, जबकि ग्राम की विधानसभा चुनाव में इनका नाम नहीं है, इसके साथ ही अपने शपथ पत्र में अशोक ठाकुर ने उल्लेख किया है कि इनका पूरा परिवार ग्राम कांकर का निवासी है जबकि यह वर्तमान में एसपीएस स्कूल प्रांगण में ही निवासरत है। इसके साथ नगर पालिका की समग्र परिवार आईडी क्रमांक 41594131 में वार्ड नं.15 के यह निवासी बताए गए है। इन्हीं सब बिन्दुओं को लेकर शिकायतकर्ता ने अपर कलेक्टर से इस पूरे मामले की जांच की मांग की है।