- Hindi News
- पुराना खरंजा चौड़ी नाली के बीच गंदगी, निकलना मुश्किल
पुराना खरंजा चौड़ी नाली के बीच गंदगी, निकलना मुश्किल
क्षेत्र: मामूपान वाले की गली, चीलौद , घोसीपुरा, प्रजापति मोहल्ला
भास्कर संवाददाता| शिवपुरी
शहरके वार्ड क्रमांक 35 में भाजपा के पार्षद मथुरा प्रजापति हैं। यह वार्ड पूर्व में पिछड़ा वर्ग पुरुष के लिए आरक्षित था, लेकिन कांग्रेस की ओर से महिला प्रत्याशी ने चुनाव लड़ा था। वार्ड में गंदगी की प्रमुख समस्या है और सड़क पर बिखरा कचरा आंगनबाड़ी केंद्र तक गंदगी के बीच में से निकलना पड़ता है। वार्ड में टयूबवेल फिल्टर प्लांट से पानी आता है, गर्मियों में समस्या अधिक रहती है। वार्ड में गंदगी सूअर लोगों की परेशानी बने हुए हैं। वार्ड इस बार भी पिछड़ा वर्ग पुरुष के लिए आरक्षित है, इसलिए वर्तमान पार्षद पुन: चुनाव की तैयारी में है।
वार्डके हालात
Áसड़क:कुछजगह सीसी सड़क हैं, तो निचली बस्तियों में कच्ची सड़क पुराने खरंजा होने की वजह से पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। जहां सीवर की खुदाई हुई, वहां रास्ता ऊबड़-खाबड़ होने से वाहन चालक परेशान हैं।
Áपानी:वार्डमें मस्जिद के पीछे, मुस्लिम बस्ती, झींगुरा क्षेत्र में पाइप लाइन होने से पानी की समस्या है। जबकि अधिकांश क्षेत्रों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था है। गर्मियों में कुछ क्षेत्रों में पानी के टैंकर भी आते हैं।
Áसफाई:आंगनबाड़ीकेंद्रके चारों तरफ गंदगी बिखरी पड़ी है। घूरा रास्ते पर पड़ा हुआ है, जो नियमित नहीं उठाया जाता। नालियां चौक हैं और गंदगी सड़क तक फैल रही है।
समस्याओं की होती है सुनवाई
कोईसमस्या नहीं है। साफ-सफाई नियमित होती है और पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था है। यदि पार्षद भी घर पर नहीं होता तो उनके परिवार वाले समस्या दूर करने को तैयार रहते हैं।
सुरेशशर्मा, झींगुरारोड
कुछ नहीं कराया पार्षद ने
निचलीबस्तियों में सड़क है पानी। साफ-सफाई नियमित होने से चौतरफा गंदगी ही रहती है। जिससे वातावरण भी दूषित हो रहा है। पार्षद वार्ड में समस्याएं देखने नहीं आता।
आशीषराठौर, हाईवे-कमलागंजवाली गली
खरंजा ही समतल करवा देते पार्षद
हमारीगली में बरसों पुराना खरंजा है, जो ऊंचा-नीचा हो गया है। पार्षद यदि नई सड़क नहीं बनवा सकता था तो कम से कम खरंजे को ही समतल करवा देता।
सिद्दीकखान, कमलागंजस्कूल वाली सड़क
आए दिन गिरते हैं नाली में बच्चे
हमारेघर के सामने ही चौड़ी नाली है। नाली पर पहले लोहे की जाली लगाई थी, जो चोरी चली गई। अब आए दिन इस नाली में